खरगोन नगरपालिका में सांसद-विधायक समर्थक 6 एल्डरमैन नियुक्त:कसरावद, भीकनगांव, महेश्वर सहित अन्य परिषदों में 4-4 सदस्यों को मौका




खरगोन नगर पालिका परिषद में 6 एल्डरमैन नियुक्त हुए हैं, जबकि जिले की अन्य नगर परिषदों में 4-4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इन एल्डरमैन के नामों का राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है और जल्द ही एक समारोह में इन्हें पदभार सौंपा जाएगा। खरगोन नगर पालिका में भाजपा समर्थित एल्डरमैन के रूप में सुनीता गांगले, पवन सेन, दीपक कराले, पुरुषोत्तम कुमावत, अनिल गुप्ता और युवराज व्यास को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की अनुशंसा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे और नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने की थी। जिले की कसरावद नगर परिषद में शंकर कुशवाह (वार्ड 12), मंगला शरदचंद्र सराफ (वार्ड 11), जितेंद्र पाटीदार (वार्ड 13) और बिहारी यादव (वार्ड 13) को एल्डरमैन बनाया गया है। भीकनगांव नगर परिषद में जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की अनुशंसा पर कपिल शर्मा (वार्ड 13), ज्योति भावसार (वार्ड 10), मंजू शुक्ला (वार्ड 14) और खेमचंद शर्मा (वार्ड 4) को मनोनीत किया गया है। महेश्वर नगर परिषद में विधायक राजकुमार मेव की अनुशंसा पर योगेश गेहलोत (वार्ड 7), सिंधु जोशी (वार्ड 3), जितेंद्र सावले (वार्ड 15), जितेंद्र साकले और महेश चंदेरीवाल को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की अनुशंसा पर बिस्टान नगर परिषद में आनंदराम यादव (वार्ड 14), सुगनकौर जाधव (वार्ड 5), जयंतीलाल जायसवाल और लक्ष्मीनारायण सूर्यकर (वार्ड 8) को एल्डरमैन बनाया गया है। मंडलेश्वर नगर परिषद में पवन अग्रवाल, मंजुला संतोष मेवाडे, गणेश पाटीदार (वार्ड 10) और अनिरुद्ध हलवे (वार्ड 2) की नियुक्ति की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *