खुद का वीडियो वायरल कर पति से मांगे 10 लाख:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया ब्लैकमेल, चैटिंग से खुला राज




भीलवाड़ा में पत्नी ने खुद का वीडियो वायरल कर अपने ही पति से 10 लाख रुपए वसूलने की साजिश रची। आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ब्लैकमेल किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस जांच में चैटिंग समेत कई सबूत सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। शादी के बाद से ही महिला ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी और अक्सर विवाद कर अपने पीहर चली जाती थी। शादी के बाद से ही शुरू हो गया था विवाद पुलिस के अनुसार पीड़ित पति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी। आए दिन विवाद कर अपने पीहर चली जाती थी। पति ने उसे खुश रखने के लिए नया मकान बनवाया और जेवर भी दिलवाए, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इसी दौरान उसका एक अन्य युवक के साथ संबंध भी जारी रहा। फर्जी अकाउंट से वायरल किया खुद का वीडियो पीड़ित के अनुसार 20 मार्च 2026 को एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए अश्लील वीडियो वायरल किया गया। इसके बाद यह प्रचारित किया गया कि वीडियो पति ने बनाकर वायरल किया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर यह वीडियो तैयार किया और उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से इसे सोशल मीडिया पर फैलाया। 10 लाख रुपए की डिमांड, झूठे केस में फंसाने की धमकी मामले में आरोप है कि पत्नी और उसके साथियों ने पीड़ित को धमकाते हुए 10 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी। इस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला और अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया चैटिंग से खुला राज मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस को महिला और उसके प्रेमी की सोशल मीडिया चैटिंग दिखाई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को थाने बुलाकर पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश सामने आ गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि महिला अपने प्रेमी को भी इस मामले में उलझाकर पैसे वसूलना चाहती थी। साइबर जांच में सामने आए अहम सबूत पुलिस की साइबर टीम ने जांच के दौरान महिला और उसके प्रेमी के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले। जांच में पता चला कि फर्जी नाम से आईडी बनाकर वीडियो वायरल किया गया था। इसके लिए सिम कार्ड भी प्रेमी द्वारा उपलब्ध कराया गया था। जांच जारी, अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग के ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *