रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार खातीपुरा- हावडा-खातीपुरा, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर एवं मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। खातीपुरा- हावडा-खातीपुरा ट्रेन 15 अप्रैल से
गाडी संख्या 09707, खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक (3 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09708, हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 01 मई तक (03 ट्रिप) हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को 00.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी जं. गोमो, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, एवं बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर ट्रेन 14 अप्रैल से
गाडी संख्या 04819,जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 28 मई तक (3 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 04.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04820, आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (3 ट्रिप) आसनसोल से प्रत्येक गुरूवार को 07.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 18.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन गोटन, मेडतारोड़, ड़ेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फ़तुहा जं., बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर एवं चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मदार-कोलकाता-मदार ट्रेन 17 अप्रैल से
गाडी संख्या 09605, मदार-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 01 मई तक (3 ट्रिप) मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 21.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09606, कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 3 मई तक तक (3 ट्रिप) कोलकाता से प्रत्येक रविवार को 00.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.00 बजे मदार पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर ठहराव यह ट्रेन किशनगढ, जयपुर , गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इदगाह, टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, बैण्डेल एवं नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Source link