गुना में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा:बदमाशों ने महिला के मुंह पर मारे चांटे और मुक्के; एक लाख नगदी और गहने ले गए




गुना के मृगवास इलाके में बुजुर्ग दंपती के साथ रविवार को लूट की वारदात हुई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, दंपती को बंधक बनाया और कैश व गहने लूट ले गए। बदमाशों ने मारपीट की, जिससे महिला के मुंह में सूजन आ गई। मृगवास के बकान्या गांव निवासी वैंकट दास बैरागी खेती करते हैं। वह पत्नी मांगी बाई के साथ रहते हैं। रविवार रात खाना खाकर दोनों सोए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और पति-पत्नी को बंधक बना लिया। कैश-गहने और बाहर खड़ी कार की चाबी ले गए बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। महिला को मुंह पर थप्पड़ और घूंसे मारे गए। बदमाश एक लाख नगदी, सोने-चांदी के गहने और बाहर खड़ी कार की चाबी ले गए। कुछ दिन पहले दंपती ने रोड स्थित कृषि भूमि का प्लॉट बेचा था, जिससे उन्हें करीब 6 लाख रुपए मिले थे। बदमाश पूछते रहे- प्लॉट बेचने के पैसे कहां हैं नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से प्लॉट की राशि के बारे में बार-बार पूछताछ की। वे पूछते रहे कि प्लॉट बेचने के पैसे कहां हैं। हालांकि, दंपती ने नहीं बताया और कहा कि उनके पास केवल एक लाख नगदी है। भरोसा नहीं हुआ, मोबाइल में मैसेज चेक किया बदमाशों को पति-पत्नी की बात पर विश्वास नहीं हुआ, तो उन्होंने दंपती के मोबाइल में रकम क्रेडिट का मैसेज चेक किया। इसके बाद वे गेट खोलकर बाहर निकले और फिर ताला लगाकर फरार हो गए। दंपती ने जैसे-तैसे खुद को खोला और छत पर जाकर आवाज लगाई, जिसके बाद ग्रामीण जमा हुए। ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह SP हितिका वासल भी मौके पर पहुंचीं और जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। दो DSP के नेतृत्व में टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *