गेहूं की क्वॉलिटी जांचने केंद्र से भोपाल पहुंची टीम:खरीदी केंद्रों पर पहुंचे अफसर; आंधी-बारिश की वजह से दाना सिकुड़ा मिला




आंधी और बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल की जांच करने के लिए केंद्र से एक टीम भोपाल पहुंची है। पिछले दो दिन में यह टीम एक दर्जन गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर चुकी है। टीम देख रही है कि आंधी-बारिश से गेहूं की क्वॉलिटी कितनी खराब हुई है? टीम यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। ताकि, नुकसान का आंकलन हो सके। टीम शुक्रवार को ही भोपाल पहुंच गई थी। शनिवार को भी कई केंद्रों पर टीम ने निरीक्षण किया। बता दें कि भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के 92 केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं का दाना सिकुड़ा मिला बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान टीम को कई जगहों पर गेहूं की क्वॉलिटी ठीक नहीं मिली। दाना सिकुड़ा मिला तो रंग भी कमजोर था। शनिवार को भारत सरकार की खाद्य मंत्रालय की टीम ने लेक्चर लॉस गेहूं के संबंध में केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें स्टील साइलो मुंगालिया कोर्ट, सुविधा वेयर हाउस निपानिया, आर्य वेयर हाउस निपानिया ठाकुर, शिव वेयर हाउस भौंरासा एवं सोनिका वेयर हाउस खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मिनिस्ट्री की टीम के अधिकारी, खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयर हाउस के अधिकारी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *