गैस कालाबाजारी पर लाइसेंस रद्द होगा-डीएम:कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें




जमुई में गैस आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी नवीन ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और पीएनजी नेटवर्क के तेजी से विस्तार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कालाबाजारी करने वालों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी भी दी। यह बैठक समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में हुई, जिसमें आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल सहित सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में प्रतिदिन 5188 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, जबकि औसत मांग 3745 सिलेंडरों की है। गोदामों में 5454 से अधिक सिलेंडरों का स्टॉक भी सुरक्षित है। डीएम नवीन ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने केवल आवश्यकतानुसार ही बुकिंग करने की अपील की। वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने बुकिंग अंतराल तय किया है। अब शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद ही दोबारा गैस बुकिंग की जा सकेगी। यह नियम होम डिलीवरी के बाद भी लागू रहेगा। 24 घंटे के भीतर पीएनजी कनेक्शन मिले डीएम ने आधुनिक और सुरक्षित ईंधन के रूप में पीएनजी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर 24 घंटे के भीतर पीएनजी कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने लोगों से सिलेंडर पर निर्भरता कम करके पीएनजी अपनाने की अपील भी की। फर्जी मैसेज भेजने वाली एजेंसियों की जांच
कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। बिना डिलीवरी के फर्जी मैसेज भेजने वाली एजेंसियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 06345-222001 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक भीड़ से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *