गोमती नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत:चचेरे भाई की शादी में मुंबई से आया था, नहाते समय फिसलकर गहराई में गिरा




शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सत्थिन स्थित गोमती नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से गांव आया था। मृतक की पहचान पूरब देवकली गांव निवासी साहिद अफरीदी पुत्र मोहिद अली के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था, जहां वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी बाजार शुक्ल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साहिद अपने परिवार का बड़ा बेटा था और तीन छोटे भाइयों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, वह अपने पिता का भी सहारा था। सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *