गोरखपुर-दिल्ली के बीच नई समर स्पेशल ट्रेन शुरू:यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल




दिल्ली आने-जाने वाले पूर्वांचल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच एक नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस के समानांतर चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का नंबर 05101/05102 होगा और यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। गोरखपुर से नई दिल्ली: 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक, हर मंगलवार और शनिवार नई दिल्ली से गोरखपुर: 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक, हर बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी। कुल मिलाकर यह ट्रेन 29 फेरे चलेगी।
समय और रूट रास्ते में प्रमुख स्टेशन:
आनंद नगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। कितना मिलेगा फायदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *