गोरखपुर में TET के विरोध में मशाल जुलूस:शिक्षक करेंगे विरोध प्रदर्शन, जनपदीय बैठक में कार्यक्रम तय




गोरखपुर में TET के विरोध में शिक्षकों ने 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। जुलूस शाम 4:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर गोलघर गणेश चौराहा और जिला पंचायत चौराहा होते हुए काली मंदिर गोलघर पर समाप्त होगा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जनपदीय बैठक रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, मोहद्दीपुर में आयोजित हुई। बैठक में महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि देशभर के जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा और शिक्षक इसमें भाग लेकर TET मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताएं। मार्ग और समय की दी जानकारी जिला संयोजक बाल विनोद शुक्ला ने जुलूस के मार्ग और समय की जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सेवा की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शिक्षक इसमें शामिल होंगे। अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील दुबे ने शिक्षक-कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक में संजय शर्मा, संजय राज सिंह और ज्ञानेश्वर पांडेय ने इसे देशभर के लाखों शिक्षकों का मुद्दा बताते हुए आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया। संचालन महासंघ के महासचिव ने किया और कहा कि शिक्षक अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं। कई शिक्षक भी रहे मौजूद बैठक को मुंडन राय, चंद्रकांति देवी, नीता यादव, रणधीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया, सुनील शर्मा, सुशील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, गणेश कुमार, संजय चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार और मोहम्मद आसिम समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार, अर्जुन गुप्ता, सुरेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *