ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट ने 4 होटलों को दी नोटिस:वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मिला फेल, 7 दिन में कमियों को ठीक करने की चेतावनी




वाराणसी के चार बड़े होटलों को ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट (भूगर्भ जल विभाग) ने नोटिस दी है। यह नोटिस वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की चेकिंग के बाद दी गई है। होटलों की चेकिंग में हार्वेस्टिंग के मानकों का उल्लंघन पाया गया और कई हार्वेस्टिंग में कीचड़ मिला। इसपर अधिकारियों ने 7 दिन की नोटिस जारी करते हुए सभी होटल को सात दिन के अंदर इसे सही करवाना होगा वरना विधिक कार्रवाई की जाएगी। कैंटोनमेंट स्थित होटलों की किया जांच गर्मी के बढ़ते तेवर को देखते हुए सरकार वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दे रही है। होटलों, और बड़े वव्यवसायिक प्रतिष्ठानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट ने अनिवार्य किया है। ताकि धरती का पानी कम न होने पाए और आम जन को कोई समस्या न हो। ऐसे में डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कैंटोनमेंट स्थित होटल रेडिसन, अमाया, क्लार्क, सूर्या, रिवातास, मदीन और बनारस होटल का निरीक्षण किया और वाटर हार्वेस्टिंग की जांच की। चार होटलों में मिली अव्यवस्था इस निरीक्षण में अधिकारियों ने होटल सूर्या, अमाया, रिवाटास और मदीन को 7 दिन की नोटिस जारी की है। सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट डॉ नम्रता ने बताया जब डिपार्टमेंट की जल प्रबंधन की परिषद् की टीम इन सभी होटल में पहुंची तो यहां वाटर हार्वेस्टिंग का रख-रखाव सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। साथ ही सिर्फ खानापूर्ति के लिए सिस्टम लगाया गया है। सभी में कीचड़ भरा मिला है। जांच के बाद दिया नोटिस डॉ नम्रता ने बताया – इन सभी होटलों में सबमर्सिबल पर फ्लोमीटर का इंस्टालेशन एवं उसकी क्रियाशीलता जांची गयी। इसके अलावा होता के परिसर में बने रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली भी जांची गयी की वो क्रियाशील है की नहीं। ऐसे में 7 में से 4 होटलों को 7 दिन की नोटिस दी गई है। यदि सात दिन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो सभी होटलों में पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *