ग्रीन कॉरिडोर में सुस्ती- 3 एजेंसियों पर 10 लाख जुर्माना:काम बेहद धीमा, अफसरों ने जताई नाराजगी




लखनऊ में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली ग्रीन कॉरिडोर परियोजना में इंजीनियरों की सुस्ती अब भारी पड़ने लगी है। उपाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान काम की रफ्तार बेहद धीमी मिलने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने तीन निर्माण एजेंसियों पर कुल 10 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 7 अप्रैल को अधिकारियों और अभियंताओं के साथ मौके पर जाकर काम की हकीकत देखी। निरीक्षण में सामने आया कि तटबंध और ब्रिज निर्माण जैसे अहम काम तय समय से काफी पीछे चल रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। किस पर कितना जुर्माना कहां-कहां मिली लापरवाही शासन की नजर, इसलिए सख्ती ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग सीधे शासन स्तर पर हो रही है। ऐसे में अब लापरवाही पर सिर्फ चेतावनी नहीं, सीधी आर्थिक मार पड़ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *