ग्वालियर में पकड़ा भिंड का बदमाश:कैंसर हिल्स पर वारदात के इंतजार में था, पिस्टल व कारतूस बरामद




ग्वालियर क्राइम ब्रांच, कंपू थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिंड के एक शातिर बदमाश को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश कैंसर हिल्स पर किसी वारदात के इंतजार में खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश की तलाशी लेने पर एक पिस्टल व कारतूस मिले हैं। पुलिस भिंड से बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड मंगा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से कैंसर हिल्स पर आया है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा, कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर पुलिस ने सर्चिग कर एक शख्स को कैंसर हिल्स के सूनसान रास्ते पर खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही उसने जंगल की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपराधिक रिकॉर्ड मंगा रही पुलिस
पुलिस को पता लगा है कि पकड़ा गया आरोपी अंकुश भिंड के लहार में पुलिस का निगरानीशुदा बदमाश है। अभी पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है। साथ ही कंपू थाना पुलिस ने भिंड पुलिस से अंकुश का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह कि मंशा से कैंसर हिल्स पर खड़ा था।
पुलिस का कहना
इस मामले में डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एक बदमाश को पिस्टल के साथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह किस मंशा से पिस्टल लेकर वहां खड़ा था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *