ग्वालियर के नया बाजार क्षेत्र में सराफा व्यापारी से ठगी का मामला सामने आया है। ठग 40 ग्राम सोने के मोती लेकर चांदी की बॉल देकर फरार हो गए। घटना 4 अप्रैल की है, जिसके बाद शनिवार को कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। माधौगंज निवासी सराफा कारोबारी शाहीन अली को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुरैना का सराफा व्यापारी महेश सोनी बताया और 40 ग्राम सोने के मोती की मांग की। कर्मचारी बताकर युवक को भेजा आरोपी ने कहा कि वह खुद नहीं आ सकता और उसका कर्मचारी नया बाजार में मौजूद है। तय स्थान पर कारोबारी ने युवक को सोने के मोती सौंप दिए। युवक ने बदले में एक बॉल दी और मौके से चला गया। दुकान पर जांच कराने पर पता चला कि बॉल 28 ग्राम की चांदी है, जिस पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। कंपू थाना में दर्ज हुआ मामला पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। घटना क्षेत्राधिकार के अनुसार कंपू थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी और कॉल डिटेल से जांच पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले झांसी में भी इसी तरह की ठगी हुई थी। मामले में इंटरस्टेट गिरोह की आशंका जताई जा रही है।
Source link