घर के बाहर ताला लगाकर, भीतर जुआ खेलते 4 गिरफ्तार:टीम को देख मकान मालिक फरार; टोंक डीएसटी की कार्रवाई




टोंक DST ने एक मकान में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों के पास से 25 हजार रुपए भी जब्त किए गए है। पुलिस को आते देख मकान मालिक भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बछेरो का घेर इलाके का है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टीम ने काली पलटन निवासी रहमान (43) पुत्र अब्दुल गनी, नदीम (36) पुत्र जफर, साहिल (24) पुत्र अब्दुल वाहिद और धन्ना तलाई निवासी हुसैन (45) पुत्र मोहम्मद अजीम को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। बाहर ताला लगाकर, भीतर जुआ खेल रहे थे
जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सटोरिया लोगों को बुलाकर मकान में जुआ सट्टा खिलाता था। सूचना पुख्ता होने के बाद टीम ने बीती रात करीब 11 बजे उसके तीन मंजिला मकान पर दबिश दी। मकान के बाहर से ताले लगे हुए थे। उन्हें तोड़कर टीम अंदर घुसी, फिर तीसरी मंजिल पर चार लोग चटाई पर जुआ खेलते मिले। उन्हें गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 25 हजार रुपए और चटाई जब्त की गई। आरोपियों को पकड़कर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ताला लगाकर खेल रहे जुआ
जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सटोरिया शाकील का मकान तीन मंजिला है। उसने जुआरियों को पुलिस से बचाने के लिए ग्राउंड फ्लोर के गेट पर तीन ताले लगा रखे थे, ये ही हाल दूसरी मंजिल के गेट के थे। तीसरी मंजिल के गेट पर भी बाहर की ओर से ताला लगा रखा, जिससे कोई बाहर से गेट नहीं खोल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *