चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर चलती BMW कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार से बम फटने जैसी धमाके की आवाजें आईं। हालांकि, कार चालक ने तेजी से कार छोड़कर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कुछ ही मिनटों में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।
Source link