चंडीगढ़ भाजपा नेता के बेटे की बनाई फर्जी प्रोफाइल:रिकवरी में जमाता था धौंस, साइबर सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

[ad_1]


चंडीगढ़ में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के बेटे सत्यम टंडन की फर्जी प्रोफाइल बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में साइबर सेल पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी कुणाल के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में रिकवरी का काम करता है और उसे काम के दौरान लोगों से पैसे वसूलने में दिक्कत होती थी। इसी वजह से उसने सत्यम टंडन, जो पेशे से एडवोकेट हैं और भाजपा नेता के बेटे हैं, की फर्जी प्रोफाइल बनाकर अपने व्हाट्सएप पर लगा ली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फर्जी प्रोफाइल लगाने से उसकी पहचान प्रभावशाली बन जाती थी, जिससे लोगों से रिकवरी करना आसान हो जाता था। इसी ‘रौब’ के लिए उसने यह कदम उठाया। जानकार ने फोन कर दी जानकारी सत्यम टंडन को इस फर्जी प्रोफाइल की जानकारी उनके एक जानकार से मिली। इसके बाद उन्होंने खुद इसकी जांच की तो मामला सही पाया। उन्हें शक हुआ कि कहीं आरोपी उनके नाम पर किसी के साथ ठगी न कर दे या फिर उनके नाम पर पैसे न मांगने लगे। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ में शिकायत दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर कहीं और लोगों को धोखा तो नहीं दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *