चंडीगढ़ में आम्बेडकर जयंती पर छुट्टी घोषित:14 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, प्रशासन ने जारी किए ऑर्डर




चंडीगढ़ प्रशासन ने 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। होम विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई। वर्ष 2026 के लिए पहले जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया है। अब 14 अप्रैल को चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, संस्थानों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अधिसूचना पर होम सचिव मनदीप बराड़ की तरफ से जारी की गई है। इससे पहले 30 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 14 अप्रैल को अवकाश नहीं रखा गया था। अब इस संशोधन के बाद कर्मचारियों और आम जनता को यह अतिरिक्त छुट्टी मिल गई है। अम्बेडकर जयंती के मौके पर चंडीगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होने की भी संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *