छिंदवाड़ा बस हादसे में फरिश्ता बनी पुलिस का सम्मान:बिना जूते दौड़े जवान, 40 लोगों की बचाई जान; 113 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित




छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री के 26 मार्च 2026 के दौरे के बाद लौट रहे लाभार्थियों की बस सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी। उसी समय पीछे चल रहा पीटीएस रीवा का पुलिस बल भी मुख्यालय लौट रहा था। दुर्घटना होते ही पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए अपने वाहन रोके और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कई जवान बिना जूते पहने ही कांच से भरी सड़क पर दौड़ते हुए घायलों तक पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने डायल-112 को सूचना देने के साथ ही खुद रेस्क्यू शुरू किया। पलटी बस को करीब तीन फीट तक उठाकर सीधा किया गया, जिससे नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका। बाद में स्थानीय पुलिस और 112 टीम के साथ मिलकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से करीब 40 लोगों की जान बचाई जा सकी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। 105 रीवा और 8 छिंदवाड़ा के जवान शामिल इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रेस्क्यू में शामिल 113 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इनमें 105 पुलिसकर्मी पीटीएस रीवा और 8 पुलिसकर्मी जिला पुलिस छिंदवाड़ा के शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा सभी 113 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने के आदेश जारी किए गए हैं। देखिए लिस्ट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *