जगराओं में नई वार्डबंदी का अंतिम नक्शा जारी:पुराने पार्षदों के चुनावी समीकरण बिगड़े, 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, आठ जनरल




जगराओं नगर कौंसिल चुनाव से पहले नई वार्डबंदी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पिछले साल दिसंबर में सरकार ने वार्डों की सूची जारी कर आपत्तियां मांगी थीं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सरकार ने पार्षदों की अधिकांश आपत्तियों को खारिज कर दिया है। जारी किए गए अंतिम नक्शे से यह स्पष्ट हो गया है कि नगर कौंसिल चुनाव नई वार्डबंदी के आधार पर ही होंगे। नई वार्डबंदी का सर्वाधिक प्रभाव कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों पर पड़ने की बात कही जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछली सरकारों के दौरान इन दलों के नेताओं ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वार्डों का सीमांकन अपने पक्ष में करवाया था। अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई वार्डबंदी के जरिए यह सियासी समीकरण बदल दिए हैं। अंतिम नक्शा जारी होते ही कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से जुड़े कई नेता अपने नए वार्डों में अपनी स्थिति का आकलन करने में जुट गए हैं। कई नेताओं को यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वे किस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उन पार्षदों को सर्वाधिक नुकसान हो सकता है, जिन्होंने अपनी पार्टी और पूर्व कौंसिल प्रधान का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के नेताओं से नजदीकियां बढ़ाई थीं। गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 19 दिसंबर को वार्डों की लिस्ट सार्वजनिक हुई थी और सात दिनों के भीतर एतराज मांगे गए थे। कई पार्षदों ने वार्डों में बदलाव की मांग भी की, लेकिन सरकार ने किसी भी एतराज को स्वीकार नहीं किया। अब नई वार्डबंदी के साथ जगराओं की सियासत में हलचल और भी तेज हो गई है। वही दूसरी और चर्चा है नगर कौंसिल बहुत जल्द भग हो जाएगी जिसके बाद एसडीएम राज लग जाएगा कार्यकारी प्रधान कवरपाल से बात की गई तो उन्होंने पुष्टी करते कहा कि उन का करीब दो सप्ताह का कार्यकाल रह गया कौंसिल की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार कुल 23 वार्डों में: 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित 8 वार्ड जनरल 3 वार्ड अनुसूचित जाति महिला 1 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है वार्डों का आरक्षण:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *