जमुई के अरुण मोदी ने भाला फेंक में कांस्य जीता:रांची में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 में किया कमाल




जमुई के अरुण मोदी ने रांची में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-4 में भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 12 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 64.22 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। जमुई के खैरा प्रखंड निवासी अरुण मोदी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने अंतिम थ्रो में 64.22 मीटर की दूरी तय की, जो उन्हें कांस्य पदक दिलाने में निर्णायक साबित हुआ। अरुण मोदी पैक्स अध्यक्ष महेश मोदी के पुत्र हैं। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के कई अनुभवी और युवा एथलीटों ने भाग लिया था, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अरुण की इस सफलता पर जमुई जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *