जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत केयार गांव में आवारा कुत्तों के आतंक का एक मामला सामने आया है। रविवार को खेत से लौट रहीं दो महिलाओं पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं की पहचान केयार निवासी 29 वर्षीय आरती देवी और 25 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आरती देवी और पूजा देवी गेहूं की कटाई कर खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने अचानक आरती देवी पर हमला कर उनके चेहरे को बुरी तरह नोच लिया। हमले में पूजा देवी के गाल पर गहरे जख्म हो गए
जब पूजा देवी आरती को बचाने पहुंचीं, तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में पूजा देवी के गाल पर गहरे जख्म हो गए। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगर परिषद की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए क्या करे नगर परिषद घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और हमलों की घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नगर परिषद को निम्न कदम तत्काल उठाने चाहिए— यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा।
Source link