जयपुर में अवैध खान पर दबिश, विस्फोट का जखीरा पकड़ा:बिना लाइसेंस खनन ब्लास्टिंग की थी तैयारी, विस्फोटक एक्ट के तहत दो जनों को किया अरेस्ट




जयपुर पुलिस की ओर से अवैध खान पर शुक्रवार को रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस ने विस्फोटक एक्ट के तहत दो आरोपियों को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोट का जखीरा जब्त किया है। चंदवाजी थाना पुलिस की जांच में बिना लाइसेंस खनन ब्लास्टिंग की तैयारी करने का पता चला है। ट्रेनी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया- विस्फोटक एक्ट के तहत आरोपी बाबूलाल और सुरेश को अरेस्ट किया गया है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना मिली कि त्रिवेणी क्रेशर के पास स्थित खदान क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री जमा कर ब्लास्टिंग की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना पर मौके पर खान पर दबिश दी। दबिश देकर मौके पर मिले दोनों आरोपी बाबूलाल यादव और सुरेश कुमार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 32 कार्टन में रखे अमोनियम नाइट्रेट बूस्टर के 286 नग, (कुल वजन करीब 795 किलोग्राम) बरामद किया गया। इसके अलावा 121 डेटोनेटर, डीटीएच वायर, जिलेटिन बत्ती और अतिरिक्त डेटोनेटर भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति प्रस्तुत नहीं की। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *