जयपुर में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, 4 अरेस्ट:शराब पार्टी कर बाइक से थे निकले, स्टंट का वीडियो बनाते समय की गंदी हरकत




जयपुर पुलिस ने चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ मामले का रविवार शाम खुलासा किया है। मुहाना थाना पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में शामिल चारों आरोपियों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में शराब पार्टी के बाद बाइक पर स्टंट का वीडियो बनाते समय युवती से गंदी हरकत करना कबूल किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- मनराज मीणा (24) निवासी नगरफोर्ट टोंक, सुदामा मीणा (24) निवासी नगरफोर्ट टोंक, महेश बंजारा (19) निवासी नगरफोर्ट टोंक और लोकेश बंजारा (21) निवासी बांदीकुई दौसा को अरेस्ट किया है। आरोपी मनराज मीणा के खिलाफ पूर्व में भी करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। इन्हें पकड़ने में हेड कॉन्स्टेबल लोकेश, भंवर लाल और कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश का अहम योगदान रहा है। पुलिस से बचने के लिए बार-बार छिपने के ठिकाने बदल रहे चारों आरोपियों को दौसा में दबिश देकर पकड़ा गया है। सोशल मीडिया पर डाला था छेड़छाड़ का वीडियो
SHO (मुहाना) गुर भुपेन्द्र सिंह ने बताया- 10 अप्रैल को चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साइबर टीम और एसीआरबी की ओर से जांच में मुहाना इलाके का निकला। सुरजमल सर्किल से न्यू सांगानेर रोड की तरफ बाइक सवार युवती का पीछा कर अन्य बाइक पर सवार आरोपी की ओर से छेड़छाड़ की गई। चलती बाइक पर युवती के साथ मनचलों के छेड़छाड़ की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर खुद FIR दर्ज की। 500 से अधिक CCTV फुटेजों को चैक कर हुलिए के अधार पर संदिग्धों को चिन्हिृत किया गया। 3 महीने पहले की थी गलत हरकत
पुलिस जांच में सामने आया है कि 27 दिसम्बर को दोपहर चारों आरोपी शराब पार्टी करने जयपुर आए थे। शराब पीने के बाद मनराज मीणा और सुदामा मीणा आगे बाइक लेकर निकले। जिनके पीछे दूसरी बाइक पर लोकेश और महेश बंजारा थे। शराब पीकर बाइक स्टंट को लेकर लोकेश व महेश को वीडियो बनाने की कहा गया। इसी दौरान मुहाना इलाके में ट्रैक्सी बाइक पर जा रही युवती को देखकर सुदामा ने गंदी हरकत की। चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ कर आरोपियों की ओर से वीडियो बनाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *