जलालाबाद नशे को लेकर हंगामा:नशा करते समय पहुंच गई पत्नी, गांव के युवक को नशा बेचने का आरोप लगा कर डंडों से पीटा




जलालाबाद के गांव चक्क खुंडवाला में नशे को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। गांव के एक परिवार के लड़के पर नशा बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं। गांव में एक लड़के द्वारा न सिर्फ घर में बुलाकर बाकी युवाओं को नशे का सेवन करवाया जा रहा है, बल्कि बेचा भी जा रहा है, जिस पर उन्होंने सख्त कार्यवाही की मांग की है। उधर, उक्त नौजवान का बयान भी सामने आया है, जिसका कहना है कि वह घर में नशे का सेवन कर रहा था कि एक युवक उसके घर पर आया, जिसके पीछे उसकी पत्नी आ गई और विवाद हो गया। उसके साथ मारपीट की गई, उसे लहूलुहान कर दिया। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंचा है और पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय निवासियों का पुलिस पर मिलीभगत का आरोप स्थानीय निवासी परमजीत कुमार ने बताया कि उनके गांव में नौजवान नशा बेचता है। कई बार इसे रोका गया है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस इसे पकड़ कर भी ले गई, लेकिन वह फिर छूट कर आ जाता है। जिन्होंने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि युवक के परिवार में चार लोग हैं, जो न सिर्फ नशे का सेवन करता है, बल्कि नशा बेचता भी है। पूरे परिवार के सामने नौजवान को समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद नशा बेचा जा रहा है, जिस पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। जानिए – दोनों पक्ष आरोपों पर क्या बोले महिला का आरोप, घर पर बुलाकर युवाओं को नशा करवाते हैं महिला पाशो बाई ने कहा कि उनके गांव में नौजवान नशा बेचता है और घर पर नौजवानों को बुलाकर उन्हें नशे का सेवन करवाया जा रहा है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस नशा रोकने को लेकर नाकाम है आरोपी के परिवार का दावा, नशा बेचता नहीं, सिर्फ सेवन करता है जरनैल सिंह ने कहा कि उसके भतीजे पर नशा बेचने के आरोप लग रहे हैं, लेकिन उन्हें इतना पता है कि वह नशा पीने का आदी है, लेकिन बेचता नहीं। उधर, महिला कुलविंदर कौर ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करती है, अपने लड़के को कभी भी नशे के लिए पैसे नहीं देतीं। गांव के नौजवान ही इसे पैसे देते हैं। वह खुद नशा करने के लालच में उन्हें नशा खरीद कर ला देता है। युवक बोला मैं नशा कर रहा था, अचानक आ गया दूसरा युवक आरोप लगने पर नौजवान लवरोज भी कैमरे के सामने आया, जिसने कहा कि वह दस वर्षों से नशे का आदी है। आज भी वह अपने घर पर नशे का सेवन कर रहा था। एक युवक उसके घर आ गया। वह अभी उसके घर आया ही था कि उसकी पत्नी उसके पीछे आ गई और उसके साथ लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का बयान, जांच जारी उधर, पुलिस का बयान भी सामने आया है। जलालाबाद सदर थाना के एसएचओ मैडम शिमला रानी ने कहा कि मामले में मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *