जालंधर के मॉडल टाउन के मॉल में लगी आग:,एसी आउटडोर यूनिट्स जलकर हुए खाक, राहगीर की सूझबूझ से टला हादसा




जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट में एक मॉल के बाहर भीषण आग लग गई। यह घटना पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने हुई, जहां मॉल की बाहरी दीवार पर लगे एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट्स आग की चपेट में आ गए। समय रहते एक राहगीर की सूचना और मॉल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। राहगीर की सतर्कता से टला हादसा घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सबसे पहले आग को फैलते हुए देखा। उसने तुरंत मॉल के अंदर जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मॉल के कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई और बिना समय गंवाए मॉल के फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पेड़ की टहनियों से भड़की आग शुरुआती जानकारी के अनुसार, एसी आउटडोर के नीचे सूखे पेड़ की टहनियां पड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन टहनियों में आग लगा दी थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर एसी यूनिट्स तक पहुंच गई। आग के कारण एसी सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। बाल-बाल बची कार हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ समय पहले ही एक राहगीर ने अपनी कार ठीक उसी जगह पार्क की थी। लेकिन खुशकिस्मती यह रही कि आग लगने से ठीक पहले उसने अपनी गाड़ी वहां से हटा ली थी, अन्यथा एक बड़ा नुकसान हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *