पंजाब में बेअदबी के मामलों को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आज बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक ने बेअदबी बिल को लेकर आप सरकार पर तीखे सवाल किए। परगट सिंह ने पूछा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले दोषियों को जल्द सजा दिलाने का वादा किया था, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। विपक्ष का कहना है कि 2017 से 2022 के बीच जांच लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ समय बर्बाद कर रही है और नए कानून के नाम पर जनता का ध्यान भटका रही है। सरकार पर आरोप लगाया गया है कि वह दोषियों के प्रति नरम रवैया अपना रही है और केवल सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रही है।
मांग की गई है कि विधानसभा में पिछले 4 सालों की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाए और बिल पर खुली चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। परगट सिंह ने वीडियो जारी कर कही 3 अहम बातें…
Source link