जालंधर ग्रामीण में नशे पर कार्रवाई:बिलगा रोड के सुनसान तहखाने से व्यक्ति काबू; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज




जालंधर के नूरमहल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार पुत्र सुरिंदर कुमार, निवासी गांव कंडोला कलां, नूरमहल (जालंधर ग्रामीण) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम गश्त पर थी, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बिलगा रोड स्थित एक सुनसान तहखाने में एक व्यक्ति नशा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार नीरज कुमार को मौके पर ही नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशा करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ, जिसमें 10 रुपये का नोट, एक लाइटर और एक बोतल का ढक्कन शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 54 और 59 के तहत केस नंबर 48 दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *