जालंधर में तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना:लाखों का सामान ले गए; चोरी के बाद फ्रिज से बीयर पीकर हुए फरार




जालंधर जिले के नकोदर शहर में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया है। समाज सेवक बॉबी शर्मा के ऑफिस परिसर में स्थित इन दुकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। चोरों ने चोरी के बाद दुकान के फ्रिज से बीयर की बोतलें भी पीं और फिर फरार हो गए। बॉबी शर्मा ने बताया कि वे रोज की तरह अपना ऑफिस बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वे अपने ऑफिस के बगल में चाय बेचने वाले के कमरे में सामान लेने गए, तो चाय बेचने वाले ने उन्हें बताया कि उनका फ्रिज ऑफिस के बाहर पड़ा है। एसी और फ्रिज गायब मिले मौके पर पहुंचने पर बॉबी शर्मा ने देखा कि उनके ऑफिस से एसी और फ्रिज गायब थे। चाय बेचने वाले के दो सिलेंडर और पंखे भी चोरी हो गए थे। इसके अलावा, एक अन्य दुकानदार, जिसकी दुकान का पिछला हिस्सा बॉबी शर्मा के ऑफिस की ओर खुलता है, उसका ग्राइंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर ले गए। इस घटना के संबंध में सिटी नकोदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। बॉबी शर्मा ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसी और फ्रिज गायब मिले मौके पर पहुंचने पर बॉबी शर्मा ने देखा कि उनके ऑफिस से एसी और फ्रिज गायब थे। चाय बेचने वाले के दो सिलेंडर और पंखे भी चोरी हो गए थे। इसके अलावा, एक अन्य दुकानदार, जिसकी दुकान का पिछला हिस्सा बॉबी शर्मा के ऑफिस की ओर खुलता है, उसका ग्राइंडर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोर ले गए। इस घटना के संबंध में सिटी नकोदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। बॉबी शर्मा ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *