जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 15 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से तीन के पास से नशा बरामद हुआ। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों के चालान किए और कुछ को जब्त भी किया। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि यह अभियान ‘सेफ पंजाब’ इनपुट और स्थानीय निवासियों से मिली सूचना के आधार पर चलाया गया। जानकारी मिली थी कि शहीद बाबू लाभ सिंह नगर रोड सहित आसपास के इलाकों में नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियां जारी हैं। 15 संदिग्ध हिरासत में, भागने की कोशिश सूचना के बाद, दो थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर इलाके में नाकेबंदी की और चेकप्वाइंट स्थापित किए। संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई देख कुछ युवक भागने का प्रयास करते भी दिखे। एडीसीपी यादव ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शरारती तत्व और नियम तोड़ने वाले पुलिस की पहुंच से बाहर न रहें।
Source link