जालंधर संत नगर फाटक के पास लगी आग:रेलवे की जमीन पर लगे पेड़ों को पहुंचा नुकसान, 200 मीटर पर ही स्टेशन, फायर फायटर्स ने बुझाई




जालंधर के संत नगर फाटक के पास झाड़ियों और पेड़ों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। घटना दोपहर ढाई बजे की है। मौके पर रेलवे पुलिस भी पहुंची और घटना का जायजा लिया।
संत नगर फाटक पर आग लगने वाली जगह आसपास रिहाइशी कॉलोनी और रेलवे अफसरों के निवास और रेस्ट हाउस हैं। लोगों ने बताया कि फाटक से निकलते हुए उन्होंने धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग भड़क गई। धुएं के चलते रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नरेश कुमार ने बताया कि झाड़ियों और पेड़ों में लगी आग को काबू पा लिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगाता है कि किसी ने बीड़ी बगैरह पीकर झाड़ियों की तरफ फैंक दी जिससे आग लगी है। मौका रहते पाया गया आग पर काबू, 200 मीटर पर रेलवे स्टेशन
बता दें कि संत नगर फाटक से 200 मीटर की दूरी पर ही रेलवे स्टेशन का लोको शेड है। इसके बाद प्लेटफार्म शुरू हो जाते हैं। जैसे ही आग लगी तो किसी राहगीर ने फायरब्रिगेड को फोन कर दिया। मौका रहते फायर ब्रिगेड ने भी आग पर काबू पा लिया। संत नगर फाटक से लेकर रेलवे स्टेशन पर पुराने और खंडहर हो चुके रेलवे क्वार्टरों और खाली जमीन पर बहुत से पेड़ और झाड़ियां हैं। आग ज्यादा भड़कती तो क्वार्टरों में नुकसान हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *