सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने गांजा बेचने के मामले में बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग के पास से 237.85 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। SHO राकेश कुमार मीणा के मुताबिक आरोपी भोलूराम (35) पुत्र नाथूराम निवासी कोछोर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस टीम रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान खालडा एरिया की तरफ सड़क किनारे एक बुजुर्ग हाथ में थैला लेकर चलते हुए नजर आया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसलिए पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो थैले से 237.85 ग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आरोपी किसी बड़े तस्कर से गांजा खरीदकर लाता और फिर जीणमाता तथा आसपास के ग्रामीण एरिया में पुड़िया बनाकर गांजा बेचता था।
Source link