जीरकपुर में दंपती ने घर में घुसकर महिला को पीटा:विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार




पंजाब के जीरकपुर की सावित्री ग्रीन-2 सोसाइटी में पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक दंपती ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और बाद में उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना 8 अप्रैल की रात करीब 8:50 बजे हुई। पीड़ित वंश ग्रोवर को उसकी बहन ने फोन पर विवाद की सूचना दी थी। वंश तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां पहले से चल रही कहासुनी ने कुछ ही देर में गंभीर रूप ले लिया। इलाके में दहशत का माहौल आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ऋतिक पंडित ने गुस्से में आकर वंश ग्रोवर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वंश ग्रोवर की कलाई गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *