जैसलमेर में बारिश के साथ गिरे ओले:आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल तक नहीं सताएगी लू




जैसलमेर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक बदलाव लिया, जहां शहर और ग्रामीण इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। पिथोडाई गांव में सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच करीब 15 मिनट ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 7-8 अप्रैल को फिर ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है। लगातार एक्टिव सिस्टम के कारण 10 अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है। पिथोडाई में 15 मिनट ओलावृष्टि, जमीन सफेद हुई जिले के पिथोडाई गांव में सुबह तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओलों की वजह से जमीन सफेद नजर आई। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे गर्मी से राहत मिली। ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में असर मौसम विशेषज्ञों ने जैसलमेर सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 3 अप्रैल को देखने को मिला। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। 7-8 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम 4 और 5 अप्रैल को मौसम कुछ स्थिर रह सकता है, लेकिन 6 अप्रैल की शाम से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 7 और 8 अप्रैल को फिर तेज आंधी, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 10 अप्रैल तक लू से राहत जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, लगातार एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 10 अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के आसार हैं। किसानों के लिए चेतावनी मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है, ताकि आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान कम हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *