जैसलमेर: सिंघवी पाड़ा में दिनदहाड़े डकैती:बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर एक घंटे तक लूटपाट; मूंह पर टेप बांधकर घर को लूटा




जैसलमेर शहर के सुरक्षित रिहायशी इलाके सिंघवी पाड़ा में रविवार दोपहर बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां रहने वाले नवल भाटिया (फैंसी स्टोर संचालक) के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और करीब एक घंटे तक इत्मीनान से लूटपाट कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। छत से उतरते ही बदमाशों ने दबोचा मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:00 बजे घर में महिला अकेली थी। जैसे ही वह छत से काम निपटाकर नीचे उतरी, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया ताकि वे शोर न मचा सकें। इसके बाद लुटेरों ने करीब एक घंटे तक पूरे घर को खंगाला। घर की सभी अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला है। पहचान छिपाने के लिए उतारा महिला का चश्मा बदमाशों की शातिरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लूटपाट के बाद जाते समय उन्होंने महिला का नजर का चश्मा उतार कर फेंक दिया, ताकि धुंधला दिखने के कारण वह उनका हुलिया न देख सके और पीछा न कर पाए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित महिला किसी तरह घिसटते हुए घर के बाहर तक आई और पड़ोसियों को मदद के लिए पुकारा। दुकान पर थे पिता-पुत्र, घर में थी अकेली महिला वारदात के समय नवल भाटिया और उनका बेटा अपनी दुकान पर थे। घर की दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जिसके कारण घर पर महिला अकेली ही रहती है। लुटेरों ने रेकी करने के बाद इस समय को चुना। पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र और मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की पड़ताल कर रही है ताकि बदमाशों के आने और भागने के रूट का पता लगाया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर के व्यापारियों और निवासियों में असुरक्षा का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *