जोधपुर में कुत्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े:गली में घुमाने से मना किया तो शुरू हुआ झगड़ा, एक-दूसरे के खिलाफ केस किए




जोधपुर में कुत्ते को घूमाने को लेकर दो पक्ष भीड़ गए। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों ने हल्की चोटें लगने का दावा किया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले दर्ज करवाए हैं। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में एक पक्ष की महिला ने बताया कि 11 अप्रैल की रात उसके चाचा घर आ रहे थे। इस दौरान पड़ोसी कुत्ते को बाहर घूमा रहा था। चाचा ने कुत्ते को घर के अंदर ले जाने के लिए कहा तो पड़ोसी और उसके पिता ने मारपीट शुरू कर दी। हाथ-पैरों में आई चोट इसके बाद रात करीब 10.30 बजे करीब 10 पुरुष और महिलाओं ने एकजुट होकर परिवार पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें मेरी बहन को गंभीर चोट आई। वहीं, परिवार की एक अन्य महिला को भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उसके पैर में चोट व मोच आ गई। पीड़िता के अनुसार आरोपी पक्ष की महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट कर चेहरे पर नाखूनों से चोट पहुंचाई। वहीं, परिवार के सदस्य को बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। गाड़ियों में की तोड़फोड़ आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पत्थरबाजी कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला की तरफ से भी मामला दर्ज कराया है। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मारपीट में उनके भान्जे और बहनोई के चोटे आई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *