टीकमगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में लगी आग:गैस सिलेंडर फटने से पति झुलसा, गंभीर हालत में झांसी रेफर




टीकमगढ़ के दिगौड़ा कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा रैकवार के पति बली रैकवार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। खाना बनाते समय हुआ हादसा
घटना दोपहर करीब 3 बजे किले के मैदान के पास स्थित पुष्पा रैकवार के मकान में हुई। जानकारी के अनुसार, बली रैकवार गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई।
आग बुझाने की कोशिश में बली रैकवार तेज लपटों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने की मदद
सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
आरक्षक रामकुमार, पायलट अभिषेक राय और एनआरएस आकाश अहिरवार ने 112 वाहन की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे झांसी रेफर किया गया। सिलेंडर से फैली आग
लिधौरा से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
परिजनों के अनुसार, आग गैस सिलेंडर में लगने से फैली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *