भरतपुर में आज टीटागढ़ बैगन लिमिटेड फेक्ट्री के बाहर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री के अधिकारी मजदूरों पर तानाशाही करते हैं। कम पैसों में काम करवाते हैं। 8 घंटे से ज्यादा समय फैक्ट्री में रोकते हैं। जब मन करता है गेट बंद कर देते हैं। इस रवैये से वह परेशान हो गए हैं। इसलिए आज वह सभी फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे हैं। कम तनख्वाह में काम करवाते हैं अधिकारी फैक्ट्री के मजदूर ओमप्रकाश ने बताया कि जब फैक्ट्री में हमें लिया गया था तो, रोजाना मजदूरी के पैसे देने की कहकर लिया गया था। अब सभी की फिक्स सैलेरी कर दी गई है। फैक्ट्री प्रशासन ने मजदूरों का साढ़े सात प्रतिशत इंक्रीमेंट किया है। सभी मजदूरों समान इंक्रीमेंट होना चाहिए लेकिन, सभी का अलग-अलग इंक्रीमेंट किया गया है। फैक्ट्री प्रशासन कभी छुट्टी नहीं देता। अधिकारी कहते हैं कि मजदूरों को फैक्ट्री से निकालो। फैक्ट्री में मजदूरों का शोषण हो रहा है। अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हैं। 8 घंटे से भी ज्यादा फैक्ट्री में रोकते हैं फैक्ट्री के मजदूर योगेश कुमार ने बताया कि हमें रोजाना का वेतन 300 से 350 रुपए तक मिलता है। सरकार ने 1 अप्रैल से मजदूरों की दिहाड़ी 750 रुपए लागू की है। उसके बाद भी हमें तय वेतन नहीं मिलता। अधिकारी गालियां देकर बात करते हैं। कभी भी गार्ड फैक्ट्री के गेट बंद कर देते हैं। कोई छुट्टी नहीं देते। 8 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी मजदूरों को रोका जाता है।
Source link