टोंक में लाखों का गांजा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार:कंधे पर कट्टे में ले जा रहा ड्रग्स, 14 हजार रुपए बरामद




टोंक में नशे के खिलाफ अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम ने रविवार रात दूनी थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 15 किलो गांजा और 14 हजार 320 रुपए जब्त किए। मुखबिर की सूचना पर सरदारपुरा रोड पर टीम ने एक युवक को कंधे पर प्लास्टिक कट्टा ले जाते हुए रोका, जिसमें गांजा मिला। आरोपी को पकड़कर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मुखबिर सूचना पर टीम की कार्रवाई जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के अनुसार एसपी राजेश कुमार मीना के निर्देश पर जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरदारपुरा रोड पर गांजा लेकर जा रहा है, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कंधे पर कट्टे में मिला गांजा टीम ने पास के गांव फतेहपुरा निवासी भागीरथ (23) पुत्र गोपाल को रोका। उसके कंधे पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 15 किलो गांजा भरा मिला। नकदी भी बरामद, केस दर्ज आरोपी के पास से गांजा बेचने से जुड़े 14 हजार 320 रुपए भी बरामद किए गए। जब्त गांजे की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी और बरामद सामग्री को दूनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *