ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट ठेका कर्मचारी झुलसा:फेस बांध रहा था;अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई




अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित बिजली घर चौराहे के पास बने बिजली घर में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा एक युवक अचानक करंट आने से हुए ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अलवर के सरकारी हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक रवि शर्मा अपने पिता बबली के साथ ठेकेदार के अधीन लाइनमैन का काम करता था। उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और उसके बाद से वह अपने पिता के साथ बिजली से जुड़े कार्यों में सहयोग कर रहा था। सोमवार सुबह रवि बिजली घर में ट्रांसफार्मर पर फेस बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में बिजली की सप्लाई चालू हो गई, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया। पिता बबली ने बताया की, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *