शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र में एक 62 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बढ़नपुरा गांव के समीप बरबीघा-पटना रेल लाइन पार करते समय हुई। किसान नवादा से बरबीघा होते हुए पटना जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान बढ़नपुरा गांव निवासी किशोरी यादव के रूप में हुई है। उनके पुत्र ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी और उनके पिता खेत देखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही जयरामपुरा थानाध्यक्ष लाली कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि मृतक किशोरी यादव की पत्नी का निधन पिछले साल ही हो गया था और उनका एक पुत्र है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद गांव में गम का माहौल है। परिजनों का दुखद स्थिति में हैं।
Source link