पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार ने सुसाइड सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा घोषित सचिव स्तर की जांच का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है। मीडिया से बात करते हुए गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनसे अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया और न ही उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। उनका दावा है कि यह मामला वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा है। परिवार के अनुसार, कुछ लोगों ने टेंडर से संबंधित मामलों में गगनदीप सिंह रंधावा को परेशान किया, जिससे उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। पैसों के लेन-देन और संपत्तियों की जांच हो उन्होंने ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की है, ताकि पैसों के लेन-देन और संपत्तियों की गहन पड़ताल हो सके। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक केवल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन समझौते के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए अभी भी पुलिस से बात करता है उनके पास इस बात के सबूत हैं। पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं पारिवारिक सदस्यों ने स्वीकार किया कि पंजाब पुलिस ने कुछ कार्रवाई की है और नई धाराएं भी जोड़ी हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को अपने मंत्री की बेगुनाही पर विश्वास था, तो उन्हें तुरंत सीबीआई जांच की मंजूरी देनी चाहिए थी। परिवार ने केंद्र सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराने और सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और जनता से भी समर्थन मांगेंगे। गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में किसी भी सरकारी अधिकारी को न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा।
Source link