तरनतारन में मामूली विवाद के बाद घर पर हमला:फायरिंग में 4 लोग घायल, 14 आरोपियों पर केस; पुलिस ने चार को पकड़ा




तरनतारन जिले के खेमकरण में मामूली विवाद के चलते एक परिवार के घर पर हमला कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। खेमकरण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस को दिए बयान में वार्ड नंबर 7 निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि घटना 11 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुई। उनका परिवार मंड पैलेस से भतीजे मानक का घर देखकर लौट रहा था। घर की ओर मुड़ते समय खेमकरण निवासी लवप्रीत सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और डंडे से हमला किया, जिससे उनके स्कूटर को नुकसान पहुंचा। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और हाथापाई शुरू हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। सतनाम सिंह के अनुसार, वे इस विवाद के बाद घर लौट आए थे। लेकिन रात करीब 8:30 बजे लवप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ 8-10 अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर पहुंचा। हथियारों से लैस थे आरोपी सभी आरोपी हथियारों और ईंटों से लैस थे और घर पर हमला करते हुए गोलियां चलाने लगे। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर आए तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में सतनाम सिंह के रिश्तेदार चमकौर सिंह की बाजू में गोली लगी, जबकि अर्शदीप सिंह के पैर में, सोनी के हाथ में और बिक्रम की दाहिनी जांघ में गोली लगी। इसके अलावा घर को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही खेमकरण थाने के हेड इंस्पेक्टर कवलजीत राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पीछा कर चार आरोपियों अजय भट्टी, गुरभेज सिंह, प्रेम सिंह और आशु उर्फ मौली को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *