थाने में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत:युवक की मौत पर परिजनों का आरोप- विधायक, सरपंच और साथ के व्यक्ति पर




छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव में 45 वर्षीय सुरेंद्र सिंह तोमर की में मौत हो गई है। इस मामले में अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं, और परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शनिवार को कोतवाली पुलिस सुरेंद्र सिंह को छतरपुर विधायक ललिता यादव के घर के बाहर से पकड़कर थाने लाई थी। थाने में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। परिजन मांग कर रहे हैं कि पहले विधायक ललिता यादव के घर और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जाएं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया है। सरपंच और उसके परिवार पर आरोप
परिजनों ने सरानी गांव के सरपंच और उसके परिवार पर भी इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। मृतक के विधायक के घर पहुंचने पर भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है। परिवार ने विधायक के घर के सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ सरानी सरपंच शिवहरे परिवार और मृतक के साथ रहे रियाज खान पर भी संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। सुरेंद्र के साथ मौजूद रियाज खान ने अपना बयान दिया है। रियाज के अनुसार, वह सुरेंद्र सिंह के साथ शराब पी रहा था। बाद में सुरेंद्र सिंह ने उसे फोन करके विधायक के घर के बाहर बुलाया। रियाज उस समय विधायक के घर के बाहर एक किराने की दुकान पर था। उसने सुरेंद्र सिंह को पैसे दिए और फिर वहां से चला गया। रियाज ने दावा किया कि उसके सामने कोई विवाद नहीं हुआ और सुरेंद्र सिंह ने भी उसे किसी विवाद के बारे में नहीं बताया था। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *