दिया कुमारी ने किया नीता जोशी की किताब का विमोचन:महिलाओं के संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी ‘एंड आई पुट द स्लिपर्स ऑन’




डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने एंटरप्रेन्योर और लेखिका नीता जोशी की फिक्शन बुक ‘एंड आई पुट द सिलिपर्स ऑन: अ जर्नी टू ग्लाइड’ का विमोचन किया। यह पुस्तक महिलाओं के जीवन में आने वाले संघर्ष, आत्मविश्वास और सामाजिक चुनौतियों को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत करती है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान नीता जोशी ने बताया कि उनकी यह कृति एक महिला के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती है, जिसमें संघर्ष, अकेलापन और आत्मनिर्भर बनने की यात्रा को प्रमुखता से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ने के दौरान महिलाओं को कई बार अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता, ऐसे में उन्हें अपने दम पर ही मुकाम हासिल करना पड़ता है। महिलाओं की कहानियों और उनके अनुभवों से मिली प्रेरणा लेखिका ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा उन्हें अपने आसपास की महिलाओं की कहानियों और उनके अनुभवों से मिली। उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ निजी अनुभवों को भी इस किताब में शामिल किया है, जिससे यह और अधिक वास्तविक और प्रेरणादायक बन गई है। हिम्मत-आत्मविश्वास के साथ डटे रहना ही सफलता की असली कुंजी नीता जोशी का कहना है कि यह पुस्तक महिलाओं को एक मजबूत संदेश देती है कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियां भले ही उन्हें तोड़ने की कोशिश करें, लेकिन हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ डटे रहना ही सफलता की असली कुंजी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *