धारदार चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार:डूंगरपुर में लोगों को डरा रहा था, बाइक भी जब्त




डूंगरपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू और उसकी बाइक भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई एसपी मनीष कुमार द्वारा जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत की गई। दोवड़ा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक नाले के पास बाइक पर सवार होकर हाथ में धारदार चाकू लहरा रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना पर दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवक पॉवर बाइक पर सवार होकर हाथ में चाकू लहराते हुए लोगों को डराता मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद बरंडा, निवासी केसरपुर, डूंगरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *