धार में कलेक्टर की सख्त समीक्षा, खाद-गैस आपूर्ति पर फोकस:अफसरों से कहा- पीएनजी-जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाएं




धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में खाद और एलपीजी (रसोई गैस) की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही, पीएनजी कनेक्शन के विस्तार और जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसानों और आम नागरिकों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पीएनजी कनेक्शन के विस्तार कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने तय समयसीमा में लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को पीएनजी के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के लिए भी कहा। स्वच्छता के लिए नपा को सख्त निर्देश
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने बावड़ियों की सफाई, जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कचरे का निपटान केवल निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए और शहर में लगे कचरे के ढेरों को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि ये आमजन और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। स्कूल, कॉलेज में काउंसलिंग कराने के लिए कहा
विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव और आत्महत्या के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में प्रभावी काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए ई-फाइल प्रणाली और कर्मयोगी पोर्टल के उपयोग पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए अधिकारियों को समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *