धौलपुर से दिल्ली तक रोज चलेगी ट्रेन:नई सेवा हुई शुरू, यात्रियों की सुविधा का रखा ध्यान




उत्तर-मध्य रेलवे ने धौलपुर के यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 1 अप्रैल 2026 से धौलपुर और दिल्ली के बीच प्रतिदिन संचालित हो रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिल रही है। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 11:20 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह धौलपुर से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान कर रात 10:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली से चलने वाली ट्रेन का नंबर 64074 और धौलपुर से चलने वाली ट्रेन का नंबर 64073 होगा। यह धौलपुर से शुरू होकर धौलपुर लौटने वाली पहली ट्रेन है। इस दैनिक सेवा से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिल रहा है। इस ट्रेन के स्टॉपेज जाजऊ, भांडई, आगरा, बाद, मथुरा, भूतेश्वर, वृंदावन रोड, अझाई, छाता, कोसी, होडल, बनचारी, रूंधी, पलवल, असौटी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और निजामुद्दीन होंगे। वापसी में भी ट्रेन इसी रूट का अनुसरण करेगी।
इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से धौलपुर और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *