नशे में लड़कियों के बीच सड़क पर झगड़ा:भोपाल के एमपी नगर में रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा, बाल पकड़कर घूसे मारे




भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात सड़क पर कुछ युवतियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें युवतियां आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना को लेकर यह भी चर्चा है कि झगड़े के दौरान एक युवक की उंगली में गंभीर चोट आई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस बोली न कोई शिकायत, न ही कोई रिकॉर्ड एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा के अनुसार इस मामले में थाने में न तो कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और न ही एफआरबी में कोई कॉल या घटनाक्रम दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है, जिसमें संबंधित लोगों ने स्वयं कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं होने से मामला दर्ज नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *