नागौर में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी:जरूरी रखरखाव के कारण शहर के कई इलाकों में होगी कटौती




नागौर शहर के पुराना पावर हाउस स्थित 33 केवी जीएसएस पर रखरखाव और मेंटेनेन्स कार्य के कारण इस जीएसएस से जुड़े नागौर के शहरी क्षेत्र में सुबह 4 घंटे बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता (पवस) कैलाश चन्द जैन के अनुसार- 12 अप्रैल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। इन क्षेत्रों में नहीं होगी बिजली आपूर्ति 33/11 केवी जीएसएस पुराना पावर हाउस और पुराना हॉस्पिटल से संचालित 11 केवी आजाद चौक व इन्द्रा कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्र इससे प्रभावित होंगे। इनमें खाई गली, कक्कू वालों की पोल, रामपोल, गांधी चौक, हाथी चौक, तिगरी बाजार, सदर बाजार, पंसारी बाजार, शिवबाड़ी, काजियों का चौक, तहसील चौक, काठडियों का चौक, पुराना हॉस्पिटल, सुगनसिंह सर्किल, सैनिक बस्ती, इन्द्रा कॉलोनी, वीरतेजा कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, संत बलरामदास कॉलोनी, प्रताप सागर की पाल और नया दरवाजा जाने वाली रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *