नाथद्वारा में वल्लभाचार्य प्राकट्योत्सव पर प्रदर्शनी शुरू:श्री वल्लभ विलास में दुर्लभ प्रसंगों और चित्रों को देखने पहुंचे श्रद्धालु




नाथद्वारा में जगद्गुरु श्रीमद वल्लभाचार्य के प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर देहली बाजार स्थित श्री वल्लभ विलास परिसर में रविवार से त्रिदिवसीय पुष्टि मार्गीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडे, श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित और सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने महाप्रभुजी की आदमकद छवि पर माल्यार्पण, इकलाई, बीड़ा और प्रसाद अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर पुष्टि प्रसार अधिकारी दयाशंकर पालीवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण और इकलाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। प्रदर्शनी में पुष्टि साहित्य, चैरासी बैठकों के विवरण और दुर्लभ प्रसंगों से जुड़े दिव्य चित्र आकर्षण का केंद्र बने रहे। वैष्णव श्रद्धालुओं और आमजन ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए खुली रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *